Preet lagi - A poetry by #Lotus - ThePeepTimes
ThePeepTimes Bringing a fresh new perspective on different niche through words!

Preet lagi — A poetry by #Lotus

1 sec read

preet lagi poetry by #lotus

प्रीत लगी

प्रीत लगी जग की रीत लगी
मेरे तन को प्रेम की प्रीत लगी
बहारो बहार
खाली लगे बाज़ार
चाँद अब सूरज
हसीं लगे काली रात
रूह में उलझन की तरंग छिड़ी
मेरे तन को प्रेम की प्रीत लगी
मोहक लगे बस इक चेहरा
बाकी सब सड़े आम
मिठी मिठी लगे अब मिर्ची
शहद लगे उसकी आवाज़
मोहे प्रीत लगी जग की रीत लगी
मेरे तन को प्रेम की प्रीत लगी
स्वाली लगते तोते- मैना
मेरी चिड़िया मुझसे दूर लगे
लगते अच्छे सारे काम अब
प्यारी माँ की घूर लगे
न किस्से न कहानियाँ
मुझे खाली सफह रुखसार लगे
सब कुछ लगे अनोखा अनूठा
प्यारा चेहरे का दाग लगे
मेरी रूह को ऐसी प्रीत लगी
मेरे तन को प्रेम की प्रीत लगी
प्रीत लगी मोहे जग की रीत लगी

#lotus
#feature

 

Read more by #Lotus

ThePeepTimes Bringing a fresh new perspective on different niche through words!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BigBrandTree Never miss tips, poetry and stories we publish! Subscribe to get them first.