mere kamre ka saman - ThePeepTimes
ThePeepTimes Bringing a fresh new perspective on different niche through words!

mere kamre ka saman

0 sec read

मेरे कमरे का सामान

डिब्बे में भरे सवाल,
और चाबी कहीं गुमनाम,
आंसुओं से भरा तकिया,
कागज़-कलम का प्यार,
एक सुलगती सी मोमबत्ती,
रात को सुबह का इंतज़ार,
एक पोटली में बंधी यादें,
एक तस्वीर की मुस्कान,
बिस्तर पे पडीं करवटें,
एक निशानी यादगार,
वक्त मापती घड़ी की सुइयां,
एक खतों से भरा दराज़,
तेरी राह ताकता एक कमज़ोर दरवाजा,
दीवारें इंतज़ार की गवाह,
कुछ इस कदर बिखरा सा है,
मेरे कमरे का सामान,
मेरे कमरे का सामान।

#lotus
#feature

ThePeepTimes Bringing a fresh new perspective on different niche through words!

Leave a Reply

Your email address will not be published.

BigBrandTree Never miss tips, poetry and stories we publish! Subscribe to get them first.